धरहरा: तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक को टक्कर मारी, दो युवक गंभीर रूप से घायल
धरहरा थाना क्षेत्र के चमेली बाग के समीप गुरुवार के रात्रि लगभग 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान औराबगीचा निवासी नितेश कुमार और अंबिका यादव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बसौनी की ओर से अपने गांव लौट रहे थे।