बलरामपुर: थाना गौरा चौराहा की पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में दो लोगो पर दर्ज किया केस
प्रभारी निरीक्षक थाना गौरा चौराहा ने बताया कि ग्राम रोवारी की रहने वाली पीड़िता रंजना पत्नी पवन कुमार द्वारा शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर लगातार उत्पीड़न किए जाने के आरोप में लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।पीड़िता के लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है और घटना की जांच की जा रही है