बलरामपुर: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत जिला उद्योग केंद्र में हलवाई प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार
जिला उद्योग केंद्र धर्मपुर में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत हलवाई ट्रेड में प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र राजेश कुमार पांडे ने बताया कि साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों को 10 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें उन्हें मानदेय एवं रोजगार परक टूलकिट भी उपलब्ध कराया जाएगा जिससे वह स्वतः रोजगार कर सके।