बदलापुर: उसरा बाजार में अर्टिगा कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत, दो लोग मामूली रूप से घायल, पुलिस कार्रवाई में जुटी
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ऊसरा बाजार में स्थित 731 हाईवे पर शनिवार सुबह अर्टिगा कार और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही बदलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजते हुए या