बेंगाबाद: कर्मजोरा में अज्ञात वाहन की चपेट में आए दादा-पोती, दोनों गंभीर घायल; सदर अस्पताल में इलाज जारी।
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कर्मजोरा निवासी सुमित कुमार मरांडी और उनकी नतनी मनीषा मरांडी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार को 1 बजे दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि घटना उस समय हुई जब ये दोनों मेडिकल स्टोर से दवा लेकर पैदल अपने घर लौट रहे थे।बताया गया कि सड़क पार करने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।