बोलबा: बोलबा के पीडियापोंछ के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में व्यक्ति का पैर टूटा, सदर अस्पताल में भर्ती
Bolba, Simdega | Apr 12, 2026 बोलबा के पीड़ियापोंछ के पास रविवार को दोपहर 3:00 बजे मोटरसाइकिल दुर्घटना में गिरने से जगदीश नामक व्यक्ति का पैर टूट गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर उसकी इलाज चल रही है। बताया गया कि उड़ीसा की ओर जा रहा था इसी दौरान नियंत्रण खोकर गिरा और गंभीर चोट लगी।