विदिशा नगर: सांची रोड पर अनियंत्रित बोलेरो डिवाइडर पर चढ़ी, बड़ा हादसा टला
शहर के सांची रोड स्थित श्री राम हॉस्पिटल के पास बुधवार रात 9 बजे एक बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया। घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन वाहन को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे गाड़ी सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई।