झालरापाटन: गांधी सागर में सांप के डसने से 80 वर्षीय वृद्ध की हुई मौत
झालावाड़ के सीमावर्ती गांधी सागर में शुक्रवार सुबह सांप के डसने से 80 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह ने सुबह 11:00 बजे बताया कि गांधी सागर बंगाली कॉलोनी के रहने वाली गुरुदासी को अपने घर में किसी जहरीले सांप ने डंस लिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।