मेदिनीनगर के छः मुहाँन पर मंगलवार सुबह 11 बजे प्याऊ उद्घाटन के अवसर पर पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जनसेवा का अनूठा संदेश दिया। उन्होंने स्वयंसेवक बनकर बच्चों और राहगीरों को अपने हाथों से ठंडा पेयजल पिलाया। इस दौरान उपायुक्त ने स्वच्छता पर जोर देते हुए लोगों से इस्तेमाल किए गए ग्लास को निर्धारित स्थान पर रखने की अपील की।