पूरनपुर: भूखहड़ताल पर बैठी महिला की बिगड़ी तबीयत, कोतवाल ने समझाकर भिजवाया अस्पताल
पूरनपुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले चल रही भूखहड़ताल के दौरान सोमवार को 60 वर्षीय रेशमा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही कोतवाल पवन पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों व परिजनों को समझाकर महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए