अरवल: सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, निष्पक्ष संचालन हेतु दंडाधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश
Arwal, Arwal | Jun 13, 2026 केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही पदों की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 14 एवं 17 जून को जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा के स्वच्छ, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।