बांधवगढ़: भालू के हमले से युवती घायल, ग्रामीणों की बहादुरी से बची जान, तेंदूपत्ता तोड़ रही युवती ज़िला अस्पताल में भर्ती
ग्राम गौरैया निवासी मीरा सिंह अपने परिवार और अन्य ग्रामीणों के साथ सुबह करीब 8 बजे तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए जंगल गई थीं। इसी दौरान गौरैया बीट के कक्ष क्रमांक पीएफ-160 में विचरण कर रहे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उनके दाहिने पैर में दांत गड़ा दिए।हमले के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए तेज आवाज और शोर मचाकर भालू को वहां से खदेड़ दिया,