रामगढ़: रामगढ़ थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील
Ramgarh, Palamu | Jun 22, 2026 रामगढ़ थाना परिसर में सोमवार दोपहर 12 बजे तक मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने की, जबकि संचालन मुखिया पति महेंद्र प्रसाद सोनी ने किया। मौके पर इस वर्ष भी मुहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने का निर्णय लिया गया।