आरा: आरा का लाल सीडीएस क्लीयर कर बना आर्मी का जवान, आंखों में खुशी के आंसू लिए परिवार वालों ने आरा स्टेशन पर किया स्वागत
Arrah, Bhojpur | Jun 15, 2026 आरा का लाल सीडीएस क्लीयर कर आर्मी में सैन्य अधिकारी बना है। सैन्य अधिकारी बनने के बाद पहली बार जब वह अपने गृह शहर में आया तो आरा जंक्शन पर उसका पूरा परिवार पहुंचा और ट्रेन से उतरते ही फूल माला पहना करके अपने लाल का परिवार वालों ने स्वागत किया। बता दे की मूल रूप से देव चंद गांव के रहने वाले गोवर्धन नाम का युवक आर्मी में सैन्य अधिकारी बना है।