रघुराजनगर नगरी: अमरपाटन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिठाई दुकानों और रेस्टोरेंट से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने
मैहर जिले में कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मंगलवार को अमरपाटन क्षेत्र में विशेष जांच एवं नमूनाकरण अभियान चलाकर खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन कार्रवाई की। इस दौरान मिठाई दुकानों, केक निर्माण इकाई और रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। अभियान के दौरान चलित खाद्य परीक