शहर के बोधवन तालाब चौक स्थित अजीत ट्रेडर्स यानि अनिल साव के आलू, प्याज के हॉलसेल दुकान को बंद करने के दौरान बही, खाता रखे झोला को युवक ने लेकर बाइक से ख़ैरा रोड निमारंग की ओर फरार हो गया। बाइक पर सवार दो की संख्या में आए युवक ने घटना को अंजाम दिया है। इसकी जानकारी दुकानदार उमेश कुमार ने बुधवार की रात 9:00 बजे दी है।