बदायूं: करनपुर और पिवारी गांव के बीच दो बाइकों ने एक व्यक्ति को टक्कर मारी, हुई मौत
Budaun, Budaun | May 16, 2026 बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के विक्रमपुर चरसौरा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय हीरालाल पुत्र भोलाराम अपनी ससुराल करनपुर गांव से दावत खाकर पैदल लौट रहे थे। कि थाना उघैती क्षेत्र के करनपुर और पिवारी गांव के बीच दो बाइकों ने हीरालाल को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।