दमोह: एमपी के समन्ना में शख्स ने हथौड़े से कूचा नाबालिग का सिर, फिर खून पीकर खाया मांस; वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | Mar 5, 2026 दमोह देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव में 16 वर्षीय भरत विश्वकर्मा की गुड्डा पटेल ने लोहे की रॉड और हथौड़े से हत्या कर दी। अर्थखेड़ा निवासी भरत बहन के घर से लौट रहा था, तभी पीछे से हमला हुआ। हत्या के बाद आरोपी ने वीभत्स हरकत की, लाइव मर्डर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। ग्रामीणों के पथराव के बीच पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।