रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के अंतर्गत नई बाजार पुलिस चौकी के पास मंगलवार शाम 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बुलेट और हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही नई बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज तत्काल मौके पर पहुंचे और फोनों घायलो को अस्पताल पहुंचाया।