कन्नौज: गंगा दशहरा स्नान को सकुशल संपन्न करने के लिए डीएम एसपी ने मेहंदी घाट का किया निरीक्षण
कन्नौज शहर कोतवाली क्षेत्र में मेहंदीघाट का डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने निरीक्षण किया। 25 मई को श्रेष्ठ माह में आयोजित होने वाले गंगा दशहरा स्नान पर्व को सकुशल संपन्न करने के लिए निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना की संभावना को कम करना है इसके लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई।