नरपतगंज: नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड-3 मधुरा के पास हुई मारपीट के बाद युवक लापता, अपहरण की जताई जा रही आशंका
नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन मधुरा उत्तर के समीप दो दिन पूर्व हुई मारपीट के बाद 20 वर्षीय युवक के गायब होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों के द्वारा अपहरण का आशंका जाहिर करते हुए थाना आवेदन दिया है ।हालांकि मामले पुलिस के द्वारा कई बिंदु पर जांच किया जा रहा है।