थाना सिविल लाइन पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रामलीला टिल्ला निवासी वांछित अभियुक्त अनुज सैनी को 1200 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले से ही पांच मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि अनुज सैनी का संबंध उन दो नशे के कारोबारियों से है, जिन्हें हाल ही में कच्ची सड़क इलाके से पकड़ा गया था।