गुरुवार दोपहर 4 बजे प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि गांव के बाहर और अंदर खुलेआम अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। उनका कहना है कि कई परचून की दुकानों पर भी अवैध तरीके से शराब उपलब्ध है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं ने बताया कि शराब पीने के बाद पुरुष अक्सर अपनी पत्नियों के साथ मारपीट करते हैं और गाली-गलौज करते हैं।