ऊंचाहार: बाबा का पुरवा स्थित डिग्री कॉलेज के पास कार की टक्कर से साइकिल सवार घायल, सीएचसी में भर्ती
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर बाबा का पुरवा स्थित डिग्री कालेज के पास गुरुवार की शाम, कार की टक्कर से साइकिल सवार औसान निवासी रोझइया भीखमशाह थाना जगतपुर घायल हो गये, जानकारी मिलने पर होमगार्ड अनमोल सिंह ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से जगतपुर सीएचसी में भर्ती कराया है।कार सवार लखनऊ से प्रयागराज जा रहे थे, तभी घटना घटित हुई है।