बेहट: मंधोर में छप्परनुमा घर में लगी आग, नकदी व सामान जलकर हुआ राख
गांव मंधोर में गेहूं कटाई करने गए एक परिवार के घर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लगने से घर में रख़ी नगदी सहित हजारों रुपये का सामान जलकर राख़ हो गया। पीडित छोटन मजदूर ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। तहसीलदार प्रियंक सिंह ने बताया की हल्का लेखपाल को भेजकर जाँच करायी जाएगी