शिवपुरी नगर: बूढ़ी बरौद में विवाहिता को धोखे से गर्भपात की दवा खिलाई, पति पर अवैध संबंधों का आरोप
शिवपुरी जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की महिला ने आज सोमवार की दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने अपने पति, सास, ससुर और ननद पर दहेज के लिए मारपीट करने, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने और धोखे से गर्भपात कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं।