बहराइच: मधवापुर में घर में सो रही बच्ची को जहरीले सांप ने काटा, इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के मूर्तिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मधवापुर में घर में सो रही बच्ची को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।