तरबगंज: वजीरगंज के चंदापुर निवासी जम्मू में टीनशेड से गिरकर घायल, इलाज के लिए गोंडा लाते समय हुई मौत
वजीरगंज क्षेत्र के चंदापुर निवासी रमेश कुमार उर्फ बिल्लू जम्मू कश्मीर के जम्मू में बीती 28मई को टीन शेड सही करते समय अचानक गिरकर गंभीररूप से घायल हो गए। जिन्हें जम्मू मेडीकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहाँ उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। भाई के अनुसार बेहतर इलाज के लिए घायल को गोंडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कराकर निजी एम्बुलेंस से ला रहे थे।