दिल्ली: एक हजार से ज्यादा वाहन चोरी करने वाले मेरठ के कुख्यात वाहन चोर को पूर्वी जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (एएटीएस) ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गंज बाजार, सोतीगंज, मेरठ, यूपी निवासी साकिब उर्फ गुड्डू (27) के रूप में हुई है। पता चला कि आरोपी अपने गिरोह के साथ मिलकर पूरे देश भर में 1000 से ज्यादा कारें चोरी कर चुका है।