दिल्ली: राजधानी दिल्ली में महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जा गयी. इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी त्रिलोकपुरी पहुंचीं और वाल्मीकि दलित पंचायत में लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि महान प्रेरणास्रोत हैं और उनके आदर्श समाज को सही दिशा दिखाते हैं.