म्योरपुर ब्लाक सभागार में गुरुवार को बीएलओ को मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण दुद्धी तहसीलदार अंजनी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इसका मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों के तहत मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को सुगम बनाना था।