तारानगर: तारानगर में एकादशी पर चारण कॉम्प्लेक्स पर फल-फ्रूट व शरबत का वितरण, भामाशाह अमर सिंह चारण रहे सौजन्यकर्ता
एकादशी के अवसर पर तारानगर के चारण कॉ प्लेस पर समाज सेवी अमरसिंह चारण के सौजन्य से राहगीरों को फल-फ्रूट वितरित किए गए। भीषण गर्मी में ठंडा-मीठा शरबत पिलाकर लोगों को राहत दी गई। सुबह से लगे काउंटर पर फल बांटे गए। अमर सिंह चारण ने स्वयं उपस्थित रहकर फल वितरित किए। उन्होंने कहा 'धर्म के साथ मानव सेवा सबसे बड़ा पुण्य है, समाज के भामाशाह भी आगे आएं'।