सीतापुर: अकबरपुर कला में घर में जीनो से गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अकबरपुर कला गांव में रहने वाली एक महिला घर में जीने पर चढ़ते समय अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी घायल हुई महिला को उपचार के लिए परिवार वालों के द्वारा सीतापुर के जिला अस्पताल लाया गया था जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है।