लखीसराय: नया बाजार हसनपुर में माता की प्रतिमा स्थापित, श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था
लखीसराय शहर के नया बाजार हसनपुर में स्थानीय लोगों के सहयोग से इस वर्ष चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले के अंतिम दिन शनिवार की पूर्वाह्न 8:15 बजे बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती नजर आईं। श्रद्धालुओं ने माता से अपने घर परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।