मधुबनी के जयनगर अनुमंडल अस्पताल में बुधवार को प्रसव के बाद एक नवजात शिशु की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और स्वास्थ्य कर्मियों पर गंभीर लापरवाही तथा रिश्वत मांगन े का आरोप लगाया। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।