सुल्तानपुर: BJP जिलाध्यक्ष के हास्पिटल की बिजली काटने की पहल पर विकास भवन में विधायक-जिलाध्यक्ष ने एक्सईएन सिटी को लगाई लताड़
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा के अस्पताल की बिजली काटने की पहल काफी भारी पड़ गई। विकास भवन में बैठक के दौरान जयसिंहपुर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय और जिलाध्यक्ष सामूहिक रूप से भड़क गए। बताया जा रहा है कि गोमती हॉस्पिटल की लगभग 1 लाख रुपए की बकाएदारी के चलते अवर अभियंता टीम के साथ बीते दिनों लाइन काटने पहुंच गए थे।