कुशीनगर पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए एक पुरुष व दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। मौके से मोबाइल, नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। स्पा सेंटर को सील कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा है।