धोरैया: धोरैया थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से पुत्री के अपहरण पर मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी
Dhuraiya, Banka | Jan 29, 2026 थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी के शादी की नीयत से अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है .इसको लेकर अपहृत युवती की मां ने धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में गांव के ही आकाश सिंह ,गोविंद सिंह तथा अभिषेक सिंह को आरोपित बनाया गया है. गुरुवार की शाम करीब 4 बजे धोरैया थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल जारी है.