बिरौल: बिरौल में 12 से 20 अप्रैल तक प्रतिदिन 6 घंटे बिजली बाधित रहेगी
बिरौल प्रखंड क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना जारी की गई है। 33 केवी नाड़ी फीडर में तारों की क्षमता बढ़ाने और नए पोल लगाने के कार्य के कारण 12 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।