चक्रधरपुर: गोपीनाथपुर पंचायत में झारखंड रजत जयंती समारोह मनाया गया, मुखिया सेलाय मुंडा उपस्थित रहे
झारखंड स्थापना के 25 वर्ष होने पर राज्य में झारखंड की रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है, इसे लेकर मंगलवार सुबह नौ बजे चक्रधरपुर प्रखंड के गोपीनाथपुर पंचायत में रैली निकाली गई। जहां मुख्य रूप से मुखिया सेलाय मुंडा मौजूद थे। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।