डासना मंदिर के महंत स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “अब तक हम समझते थे कि आतंकवाद पाकिस्तान से फैल रहा है, लेकिन असल में दारुल उलूम देवबंद से पूरी दुनिया में आतंकवाद फैलाया जा रहा है।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही दोबारा धर्म संसद आयोजित की जाएगी और देवबंद के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।