शाजापुर: भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी, दावेदारों में गहमागहमी
शाजापुर में भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत शाजापुर जिलाध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर जिला कार्यालय पर रायशुमारी हुई। राय शुमारी में जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए पर्यवेक्षक सागर सांसद डॉ लता वानखेड़े एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप पाटोदिया ने पार्टी64 पदाधिकारियों से चर्चा कर दावेदारों के नाम टटोले।