बेलहर: कुर्थिया मोड़ पर बाइक सवार शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार बाइक और 130 लीटर महुआ शराब जब्त
Belhar, Banka | Mar 6, 2024 कुर्थिया मोड़ पर पुलिस ने गश्ती वाहन को देख भाग रहे बाइक सवार शराब तस्कर जमुई जिले के झाझा थाना अंतर्गत छपर घट्टू गांव के जेठा मरांडी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाइक पर लदे दो बोरे में भरे 1 -1 लीटर के 130 पॉलिथीन में 130 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त कर लिया। पुलिस ने शराब तस्कर का बाइक भी जब्त कर लिया। शराब तस्कर शराब लेकर बस्मता से संग्रामपुर जा रहा था।