मऊरानीपुर: मुंबई से बागेश्वर धाम तक आस्था की अनोखी यात्रा: साइकिल से निकले भक्त प्रमोद शुक्ला का मऊरानीपुर में जोरदार स्वागत
मुंबई से बागेश्वर धाम के लिए साइकिल यात्रा पर निकले भक्त प्रमोद शुक्ला गुरुवार को मऊरानीपुर क्षेत्र पहुंचे, जहां नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रमोद शुक्ला ने बताया कि उन्होंने 3 तारीख को सुबह 10 बजे अपनी स्वेच्छा से यह यात्रा शुरू की थी। उनका उद्देश्य बागेश्वर धाम पहुंचकर दर्शन करना और गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त करना है।