विदिशा नगर: 27 दिनों से धरने पर बैठे पार्षदों के बीच पहुंचे विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि
नगर पालिका के पार्षद पिछले 27 दिनों से लगातार अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार दोपहर 2 बजे विधायक मुकेश टंडन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा धरना स्थल पर पहुंचे पार्षदों से बात करते हुए उनकी समस्याएं सुनी उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया ।