विदिशा नगर: स्वर्णकार कॉलोनी के गायत्री प्रज्ञा पीठ में गीता ज्ञान पर कार्यक्रम आयोजित, गीता के महत्व पर डाला गया प्रकाश
गायत्री प्रज्ञा पीठ, स्वर्णकार कॉलोनी में सोमवार दोपहर आयोजित गीता जयंती महोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत “गीता के ज्ञान का व्यावहारिक जीवन में महत्व” विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पंडित केशव प्रसाद शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता का ज्ञान मनुष्य के अंतःकरण को विकारों से मुक्त कर निर्मल बनाता है।