पनागर: मस्ताना चौक पर डोसा खाने रुकीं दो बहनों की स्कूटी की डिक्की से 20 हजार और जेवरात पार
रांझी के मस्ताना चौक पर डोसा खाने रुकीं दो बहनों को लापरवाही बेहद महंगी पड़ गई, जहां अज्ञात चोरों ने उनकी स्कूटी की डिक्की खोलकर रुपयों और जेवरात से भरा हैंडबैग पार कर दिया। चंद्रमोहन नगर (मानेगांव) निवासी और सेंट मेरी स्कूल की शिक्षिका रेखा खन्ना अपनी बहन ललीता खन्ना के साथ स्कूटी (क्रमांक MP 20 SQ 4614) से मस्ताना चौक स्थित डोसा सेंटर आई थीं; जब वे डोसे का