कोडरमा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कोडरमा जेल में जेल अदालत और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में रविवार को मंडल कारा कोडरमा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसके अलावा जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंडल कारा कोडरमा में स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के एलएडीसी की अधिवक्ता किरण कुमारी ने कहा कि जेल में आने वाला हर बंदी अपराधी नहीं होता ।