डुमरांव: नया भोजपुर गांव में शिव चर्चा के लिए लाउडस्पीकर नहीं देने पर युवक को चाकू मारकर किया जख्मी, अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज
Dumraon, Buxar | Feb 15, 2024 नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में शिव चर्चा के लिए लाउडस्पीकर नहीं देने पर एक युवक को कुछ युवकों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक का इलाज डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। चाकू युवक के दाहिने पैर पर लगा है। जख्मी युवक नया भोजपुर निवासी सुनील मिश्रा का पुत्र विनय कुमार मिश्रा है।