मिर्ज़ापुर: कछवा थाना क्षेत्र के गढ़वली गांव स्थित ईट भट्टा पर ईट का चट्टा गिरने से एक महिला मजदूर की हुई मौत, शव चीरघर पहुंचा
महमलपुर गांव निवासी सुनीता 45 वर्ष पत्नी स्वर्गीय राधे श्याम रोज की तरह ईद भट्टे पर मजदूरी करने गई थी इसी दौरान ईटों का ऊंचा चट्टा अचानक गिर पड़ा जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद भट्टा पर अफरा तफरी मच गई मौजूद मजदूरों ने तत्काल महिला को मलबे से निकलकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।